jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

MP Big News: पुलिस को चेंकिंग के दौरान ट्रेवल्स बस से 1 करोड़ 28 लाख नगद और 22 किलों चांदी मिली

आचार संहिता के दौरान 50 हजार से ज्यादा की नगद राशि लेकर आप कहीं आ जा नही सकते है। इसके बावजूद लोग नकदी लेकर यात्रा करते है।इसी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान सवा करोड़ नगद और 17 लाख की चांदी पकड़ाई।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झाबुआ।आचार संहिता लगते ही प्रशासन द्वारा नियमों का उल्ल्ंाघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही कर रही है। इसी दौरान शासन ने कार्रवाई करते हुए यात्री बस से 1.28 करोड़ रुपये 17 लाख रुपये की चांदी बरामद की है।

ट्रेवल्स बस से 1 करोड़ 28 लाख रुपये मिले

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार.शनिवार की रात एक बजे के दरमियान जिले की पिटोल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ट्रेवल्स बस से 1 करोड़ 28 लाख रुपये नकदी व 17 लाख रुपये के मूल्य की 22 किलो चांदी जब्त की गई है। इसका कोई भी मालिक सामने नहीं आया है। यह बड़ी रकम व चांदी इंदौर से राजकोट जा रही राहुल ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 जेडएफ 6432 से मिली है।

पुलिस की कार्यवाही 3 घंटे चली 

पुलिस ने डिक्की में रखी उक्त सामग्री जब्त की और सभी यात्रियों से बारी बारी कर पूछताछ की मगर किसी ने यह माल अपना होना नही बताया। पूरे तीन घंटे चली पूछताछ में कोई प्राप्त सामग्री पर हक जतानें नही आया।कार्रवाई के बाद जब कोई मालिक सामने नहीं आया तो चांदी व नकदी को जिला कोषालय में सुरक्षा के साथ जमा करवा दिया गया।