jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

Bhopal News: डा.भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाई, सीएम मोहन यादव ने बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। भारत के संविधान निर्माण डा.भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती के अवसर पर रविवार को पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाई जा रही है।इस मौके पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमांे का आयोजन रखा गया। अनुसूचित जाति जनजाति सहित अन्य समाजिक संगठनों के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनकी शिक्षाओ के बारे में लोगो को जानकारी दी गई।

- Install Android App -

बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को भी शहर में कई कार्यक्रम हुए। अनुयायियों ने रैली निकाली। तुलसी नगर स्थित आंबेडकर मैदान से रात्रि में मोमबत्ती रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 12 बजे बोर्ड आफिस चौराहा आंबेडर जयंती प्रतिमा के समक्ष पहुंची।

बाबासाहब की जयंती पर रविवार को सीएम मोहन यादव ने बोर्ड आफिस चौराहे पर पहुंचकर बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व महापौर व भोपाल सीट से लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत अनेक नेता व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।