jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

खातेगांव : खातेगांव से मतदान सामग्री लेकर दल रवाना, 289 बूथ पर होगा मतदान,चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात ।

देवास : मंगलवार 7 मई को विदिशा संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है। खातेगांव विधानसभा विदिशा लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। खातेगांव के शासकीय महाविद्यालय परिसर से सोमवार सुबह मतदान दलों को एक-एक कर अपने-अपने पोलिंग बूथ की ओर रवाना किया गया।

खातेगांव एसडीएम प्रिया चंद्रावल ने बताया कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 289 पोलिंग बूथ है। 194 खातेगांव में और 95 पोलिंग बूथ कन्नौद में है। जिसमें 236651 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एक मतदान दल में चार कर्मचारी शमिल किए गए हैं। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1200 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी कैंसिल कर अन्य रिजर्व कर्मचारियों को लगाया गया है।

एसडीओपी केतन अडकल ने बताया कि 289 में से 46 पोलिंग बूथ संवेदनशील है। जहां वहार से आए सीआईएसएफ के बाल को लगाया गया हे। शेष जगह स्थानीय पुलिस फोर्स रहेगा । निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 500 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी मैदान संभालेंगे। बस प्रभारी बनाई गई नायक तहसीलदार नेहा शाह ने बताया कि 52 रूट बनाए गए हैं। जिन पर 58 बसें लगाई गई है ।कुछ बसों को रिजर्व में रखा गया है ।केंद्र के लिए रवाना की गई बसों में जाकर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति एसडीओ प्रिया चंद्रावल, एसडीओपो केतन अडलक, जनपद पंचायत सीईओ केपी राजोरिया सहित अन्य अधिकारी ने मतदान दलो से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –