jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

खंडवा : धर्म संस्कृति के उत्थान के लिए बालकधाम में प्रति माह दूज के दिन होगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, 09 मई से होगी इस आयोजन की शुरुआत

खंडवा : सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र बालकधाम में अब स्वामी माधवदास उदासी जी के सानिध्य में प्रति माह की दूज के दिन धर्म संस्कृति के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शास्त्रों में दूज का बहुत ही महत्व बताया गया है इसी के मद्देनजर 9 मई से प्रति माह की दूज चंद्र दर्शन के दिन रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा एवं रात्रि 9 से 10 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण होगा। बाबा बोदाराम एकता मंडल के सदस्यों द्वारा सभी धर्म प्रेमी जनता से आयोजन में उपस्थित होकर अपना जीवन सफल बनाने की अपील की गई है।