jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Indore News : पुलिस ने लूटेरी दुल्हन को साथियों के साथ इंदौर में पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : लूटेरी दुल्हन वाला एक गैंग शहर में पकड़ी है। बताया जा रहा है कि घाटोल थाना पुलिस को मिली शिकायत के बाद से एक युवक से शादी करके धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर किया है। पुलिस लूटेरी दुल्हन के साथी की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पिता अशोक कुमार सेठिया उम्र 48 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी के लिए आरोपी भंवर सिंह निवासी बांसवाड़ा के संपर्क मे आए थें उसने शादी के लिए ढाई लाख रुपये लिए और सोनू उर्फ सुशील कुमार से मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर 28 वर्षीय इंदु सोलंकी पुत्री मजनसिंह सोलंकी से शादी कराई थी। इसके बाद इंदु सोलंकी उनके घर 7 दिन रही और 26 मार्च को सुबह इंदु उनके घर से सोने की चेन व चांदी के पायजेब लेकर भाग गई।

युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घाटोल के वृत्ताधिकारी महेंद्रकुमार मेघवंशी के मार्गदर्शन व एसएचओ प्रवीणसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश की तो उन्हे सूत्रो से पता चला कि यह लोग इंदौर में है। पुलिस टीम इंदौर में पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी सोनू उर्फ सुशील कुमार विश्वकर्मा, कथित दुल्हन इंदु सोलंकी व उनकी साथी सोनी ओसले पत्नी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भंवरसिंह नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –