jhankar
ब्रेकिंग
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...

संत रामपाल पर कुछ ही देर में अा सकता है फैसला, हिसार में धारा 144 लागू

हिसार:  सतलोक अाश्रम प्रकरण मामले को लेकर स्पेशल कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। मामले में अाधे घंटे के अंदर फैसला अाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें जज डीआर चालिया और दोनों पक्षों के वकील सेंट्रल जेल परिसर-वन में पहले ही पहुंच चुके थे। दोनों पक्षों के वकील फैसले को लेकर अाज जज के सामने अपना अंतिम पक्ष रख रहे हैं, जिसके बाद जज डीअार चालिया द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि संत सतलोक को जेल में ही रखा गया है, जहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, इससे पहले दो मामलों में रामपाल को बरी किया जा चुका है। रामपाल को अदालत आश्रम में लोगों को जबरन बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के अारोप लगे थे। उस समय मात्र 10 मिनट में न्यायधीश ने अपना फैसला सुना दिया था।

जानकारी के अनुसार, रामपाल के देशभर में कई समर्थक हैं और फैसले को लेकर आज कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। हिसार में धारा 144 लागू कर दी गई है और कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। वहीं, कोर्ट के तीन किलोमीटर तक सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है और किसी बाहरी व्यक्ति को यहां आने की अनुमति नहीं है।