jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Big News : केजरीवाल के पीए विभब कुमार को लिया हिरासत में आप आदमी के पार्टी के नेता पहुंचे थानें

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : अभी हाल की ताजा खबर के अनुसार स्वाती मालीवाल का मामला रंग पकड़ चुका सीएम हाउस में स्वाती मालीवाल के साथ पीए विभब कुमार द्वारा की गई मारपीट की दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत के बाद से केजरीवाल की परेशानियां अब और बढ़ने वाली है।

केजरीवाल के पीए को लिया हिरासत में –
इस समय देश की सबसे बड़ी खबर यह है कि दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस मंे दाखिल होकर केजरीवाल के पीए को पकड़कर सिविल लाइन थाने लाई हैं।दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया हैं और शनिवार को 12 बजे के करीब एक इनोवा कार सीएम हाउस पहुंची। खास बात यह है कि सीएम हाउस के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इस गाड़ी को चेक नहीं किया गया। दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस से बिभव कुमार को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद सिविल लाइन्स थाने ले जाकर गिरफ्तार कर लिया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आप आदमी के पार्टी के नेता पहुंचे थानें –
इधर पीए की गिरफतारी के बाद आप आदमी पार्टी के नेता सीएम हाउस से राघव चड्ढा व अन्य नेता थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने घुसने नहीं दिया। यह लोग बार बार अंदर जाने का प्रयास कर रहे है। स्वाती मालीवाल के साथ हुई अभद्रता के वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहे है। सीएम हाउस में पार्टी की नेता के साथ मारपीट की गई वह भी उस महिला के साथ जो पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष रही है। स्वाती मालीवाल के मेडिकल रिर्पोट आ गई है | जिसमें उसके चेहर पर मारपीट के निशान हैं। अब मामला रंग पकड़ चुका हैं। आप की मंत्री आतिशी ने केजरीवाल के पक्ष में भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर सब काम हो रहा हैं। स्वाती पर कोई केस चल रहा हैं। यह भाजपा नेताओ के संपर्क में है।संभव है कि किसी तरह से दिल्ली सीएम को उलझाने का कोई प्रयास हो।

- Install Android App -

केजरीवाल के इशारे पर ही हुआ –

इधर भाजपा के कई नेताओं का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से स्पष्ट करना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी केजरीवाल की है।उनकी उपस्थिति में यह सब हुआ है दूसरी ओर स्वाती का आरोप तो यह है कि यह सब केजरीवाल के इशारे पर ही हुआ है।

Ladli Bahana Yojana 2024: इस दिन शुरू हो सकते है लाडली बहना योजना के तीसरे चरण के आवेदन फॉर्म, आया बड़ा अपडेट