jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

कुपवाड़ाः आतंकी बना AMU का पूर्व छात्र मन्नान वानी मुठभेड़ में ढेर, 9 महीने से था लापता

कुपवाड़ाः कुपवाड़ा इलाके के हंदवाड़ा में आज सुबह मुठभेड में सुरक्षाबलों ने आतंकी बने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व छात्र मन्नान वानी को मार गिराया है। इसी साल एएमयू से जियोलॉजी में पीएच.डी. कर रहे कश्मीरी छात्र मन्नान वानी की हथियार के साथ फोटो सामने आई थी, जिसके बाद खबर थी कि वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है। आज सुरक्षाबलों के साथ हुई एंनकाउंटर में मन्नान भी शामिल था।

- Install Android App -

वह 3 जनवरी से लापता था। वहीं, जब हथियार के साथ मन्नान की तस्वीर सामने आई तो यूनिवर्सिटी से उसे निलंबित कर दिया गया था। अभी जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव चल रहे हैं, जिसके चलते आतंकी गतिविधियों पर सेना नजर बनाए हुए है। आज भी सुरक्षाबलों ने सर्च ऑप्रेशन चलाया था। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।