jhankar
ब्रेकिंग
देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या

Indore News: वरिष्ठजनों का उत्साहवर्द्धन करने हेतु विशेष कैरम प्रतियोगिता का आयोजन

इंदौर : आनंदम सीनियर सिटीज़न सेंटर अपने सदस्यों का निरंतर उत्साहवर्द्धन करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सेंटर में ग्रीष्म कालीन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग समूह में एकल एवं युगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन दिन तक चली इस शानदार प्रतियोगिता में क्रमशः फर्स्ट राउंड, सेमी फाइनल और फिर फाइनल के लिए मैच खेले गए। कार्यक्रम का संचालन श्री कविराज चढ़ार ने किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ियों को आनंदम की ट्रस्टी श्रीमती गुरबीन कौर द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के खुशनुमा माहौल ने सभी वरिष्ठजनों को बालकस्वरुप बना दिया। कहीं भी यह प्रतीत नहीं हुआ कि खिलाड़ी सीनियर सिटीज़न्स हैं। अच्छे शॉट्स पर पूरा हॉल होहल्ला और तालियों से गूँज उठता था। जरा भी गलती पर बच्चों की भाँति भर-भर कर आपत्तियाँ जताई जा रही थी। चार कैरम बोर्ड्स पर खेले जा रहे मैच के दौरान अन्य सभी सदस्य पूरे समय उनका हौंसला बढ़ाते दिखाई दिए।

- Install Android App -

काँटे की टक्कर में महिला वर्ग में एकल श्रेणी के अंतर्गत श्रीमती भाग्यश्री कामत विजेता एवं श्रीमती किरण जैन उपविजेता रहीं। वहीं, युगल वर्ग में विजेता का खिताब श्रीमती सुनेत्रा एवं श्रीमती मीनू चौरसिया ने तथा उप विजेता का खिताब श्रीमती किरण जैन एवं श्रीमती जसमीत बग्गा ने अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में एकल श्रेणी के अंतर्गत श्री अनिल वर्मा विजेता एवं श्री गोविंद शर्मा उप विजेता रहे। वहीं, युगल श्रेणी के अंतर्गत श्री अनिल वर्मा एवं श्री विजय शर्मा विजेता तथा श्री गोविंद शर्मा एवं श्री महावीर जैन उप विजेता रहे।