jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

अनदेखी : नहर से नहीं मिला मूंग फसल के लिए पानी : किसान ने खड़ी मूंग की सूखी फ़सल मे ट्रेक्टर चलाया

के के यदुवंशी

- Install Android App -

सिवनी मालवा। बिसोनी कला के किसानों को मूंग की फ़सल मे पानी नही मिलने से उनकी फ़सल सूख गयी है। ग्राम बिसोनिकला के पूर्व सरपंच नर्मदाप्रसाद राठौर न अपनी 30 एकड़ भूमि मे नहर का पानी ना मिलने से सूख रही मूंग की फ़सल मे ट्रेक्टर चला कर फ़सल को नष्ट कर दिया। किसान द्वारा यह किये जाने से अन्य किसान हैरत मे आ गये। पूर्व सरपंच किसान नर्मदाप्रसाद राठोर ने बताया कि क्षेत्र के किसन पिछले 25 दिनों से नहर विभाग से नहरो मे पानी छोड़े जाने का निवेदन करते आ रहे थे।

इसके बाद भी नहर विभाग द्वारा नहरों मे पानी नही दिये जाने से खेतो मे लगी मूंग की फ़सल को पानी नही मिल सका और फ़सल सूख गयी है। अब मूंग फ़सल की कटाई का समय भी आ गया है। आगे की फ़सल के लिए खेत की भूमि को तैयार भी करना है। इसलिए खेत मे लगी सुुखी मूंग की फ़सल को नष्ट करना पड़ा है। बिसोनिकला क्षेत्र के किसान नहरों मे पानी छोड़े जाने का निवेदन आंदोलन तक कर चुके है। इसके बाद भी नहर विभाग ने नहरों मे पानी नही दिया। जिसके कारण खेतो मे लगी मूंग की फ़सल खेतो मे ही सूख गयी। जिसके कारण किसानों को लाखो रुपयों का ओर उनके समय का नुकसान हुआ है।