jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Mp Big News: इंदौर क्राईम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही 03 आरोपियों के कब्जे से 09 अवैध फायर आर्म्स (06 देशी पिस्टल, 03 देशी कट्टे) व 03 जिन्दा कारतूस जप्त ।

इंदौर : शहर में अपराधों नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि दो आदमी अवैध हथियार इंदौर शहर मे सप्लाई करने आ रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए स्थान धार रोड स्थित सिरपुर तलब के पास से आरोपी (1).राजपाल सिंह बरनाला उम्र 48 साल नि. ब्लॉक कॉलोनी बारिया पंचायत गंधवानी जिला धार (2). रामू उर्फ़ भूरा भूरिया उम्र 24 साल नि.ग्राम पेड़वी मोहल्ला मसानेपुरा तह. धरमपूरी जिला धार को पकड़ा।

उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से 05 (32 बोर) देशी पिस्टल व 02 (12 बोर) देशी कट्टे एवं 02 जिन्दा कारतूस जप्त कर थाना अपराध शाखा इंदौर पर अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।

आरोपी सिकलीगर से आर्म्स तस्करी के संबंध में पूछताछ करते एक अन्य साथी आरोपी (3). मयूर चौधरी उम्र 30 साल निवासी नेहरू नगर इंदौर को पकड़ा, जिसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 कारतूस जप्त किया गया हैं। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके के विरुद्ध विवेचना के आधार पर क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा है तथा विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।

- Install Android App -

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : 05 जून से केवाईसी के लिए सरकार चलाएगी महाअभियान

LPG Gas New Rule : 1 जून से एलपीजी के नियम में होंगे बदलाब, देखे पूरी जानकारी