jhankar
ब्रेकिंग
ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए

Mp: भाजपा के चार दिग्गज प्रत्याशियों ने तोड़ा रिकार्ड शिव ने 6 लाख वोट की लीड तो शंकर दस लाख वोट से आगे। कमलनाथ के गड़ में नकुल पीछे, बंटी ने बजा दी सबकी घंटी

भोपाल : मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर अभी काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर, गुना, टीकमगढ़, मंदसौर और खजुराहो समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे है। वही बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र से डी डी ऊइके साढ़े तीन लाख वोट से आगे चल रहे है। अगर हम बात करे मध्यप्रदेश के मुखिया पूर्व सीएम शिवराज की तो वो विदिशा से – 600474 वोटों से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा के शंकर लालवानी 10 लाख की लीड के साथ देश की सबसे बड़ी जीत की ओर हैं। छिंदवाड़ा में भाजपा के बंटी साहू ने एक लाख वोट से आगे है। पूर्व सीएम कमलनाथ के किले को ढहा दिया। यहां से बंटी साहू का कांग्रेस के नकुलनाथ से मुकाबला था। यहां पर भाजपा 26 साल बाद जीत की ओर है। बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि 27 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वही गुना से भाजपा की टिकिट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया 451021 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- Install Android App -

हरदा बैतूल लोकचुनाव 2024 : भाजपा के डी.डी.उईके एक लाख पचास हजार वोट से आगे, बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने मोदी जी को दिया आशीर्वाद