jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Harda News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री रोहित सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मोहित श्रीवास्तव तथा अधिवक्ता संघ के सचिव सुदीप मिश्रा व अन्य अधिवक्ता गण ने मिलकर विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायक है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और समग्र जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और पक्षकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल का भी पूरा ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन हेतु एक सामूहिक प्रतिज्ञा ली। वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन में न्यायालय प्रशासन, अधिवक्ता संघ, पेरालीगल वालंटियर और पक्षकारों का सहयोग सराहनीय रहा।

- Install Android App -