jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

हंडिया : ग्राम में रैली निकलकर पर्यावरण दिवस मनाया, टीम के सदस्यों ने पर्यावरण के प्रति किया जागरुक

हंडिया।आजकल कई कारणों से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है।ऐसे में आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित जीवन देने के लिए पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना बहुत जरूरी है।इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिनर्जी संस्थान के अन्तर्गत युवालय प्रोग्राम से जुड़े युवा साथियों ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ग्राम हिरापुर में रैली निकाली जिसमें उन्होंने दूकानों पर डस्टबिन रखने की अपील के साथ वृक्षारोपण व सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई सहित पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

- Install Android App -

इस मौके पर युवालय परियोजना के क्षेत्र समन्वयक शेख नासिर ने कहा कि एक बेहतर जीवन जीने के लिए पर्यावरण का अच्छा होना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल प्रदूषण दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।सिर्फ कारखानों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धूआं ही नहीं।इस बढ़ते प्रदूषण के पीछे बहुत से कारण जिम्मेदार है।ऐसे में इसे कम करना और पर्यावरण का बचाव करना बेहद जरूरी है।

इस मौके पर साधना व्यास सरपंच हीरापुर पंचायत, मेहताब गौर सचिव, नामी धार्मिक सहायक सचिव, अनीता पीपलोद आशा, कृष्ण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किरण एन एम, राजेश गुजरे ग्राम कोटवार, युवा साथी राजकुमार, बालकृष्ण, धर्मेंद्र ,रोशन, राखी, लकी प्रिया तथा युवालय टीम के सहज कर्ता राहुल नागराज व ग्राम वासी मौजूद थे।