jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

MP Big News : म.प्र. में भीषण गर्मी और लू से 05 लोगो की मौत

( म.प्र. में अभी कई जिलों पारा 45 के आस पास )

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : म.प्र. में इन दिनों कुछ जिलों में दो दिन पूर्व हलकी बारिश और बादलों की वजह से पारा कुछ कम हुआ था। नौतपा के दौरान भी म.प्र. में कई जिले भट्टी की तरह तपे हैं। क्षेत्र के हालात अभी भी नही सुधरे हैं, तापमान सुबह 9 बजे से ही असर दिखाना शुरु कर देता हैं। इसका जनजीवन पर असर देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों में 05 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लू से इनकी मौत हुई है। पड़ाव और पुरानी छावनी में दो शव बरामद किए गए और पुलिस को सूचना भेजी गई। इन दोनों मृतकों की उम्र पचास से साठ साल बताई गई है। जिले के पनिहार में महिला लच्छो बाई उम्र 60 साल और मुरली जाटव 70 साल की भीषण गर्मी से बिमार होने पर दोनो को अस्पताल भिजवाया जहां उनकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है, कि भीषण गर्मी से ही इन लोगों की हालत बिगड़ी थी। दूसरी घटना में जनकगंज में सड़क किनारे बहादुर घोसी 70 साल की लाश मिली थी। जिसकी जांच की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2024 : गरीब परिवारों को सरकार दे रही है, बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपए,यहाँ करे आवेदन