jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Pm मोदी का तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह आज, समारोह में शामिल होने देश विदेश के मेहमान आए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने पर संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को चुना गया। आज नरेंद मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगे। मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण आज शाम को होना है। नरेंद्र मोदी आज शाम 07 बजकर 15 मिनट पर तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई कैबिनेट मिनिस्‍टर, राज्‍य मंत्री भी शपथ लेंगे।

सुबह सुबह राजघाट पहुंचे मोदी –

पीएम मोदी सुबह से ही एक्शन में हैं। मोदी अल सुबह तैयार होकर राजघाट पहुंचे जहां उन्होने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि सदैव अटल पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

बड़ी संख्या में भाजपा नेता मोदी आवास पर पहुंचे –

भाजपा नेता अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और अन्य पार्टी नेता बैठक में भाग लेने के लिए मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंचे।भाजपा और एनडीए के बड़े सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंच रहे हैं।

- Install Android App -

शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम –

खबर है कि प्रधानमंत्री ने शपथ ग्रहण से पहले इन्हें चाय पर बुलाया है। चर्चा है कि यहां वे सांसद पहुंच रहे हैं। जिन्हें शाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1,100 ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश और आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Harda: लापरवाह कार चालक ने तीन मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल हरदा इंदौर नेशनल हाइवे की घटना! SP बोले फुटेज देखकर होगी जांच

Big News : नई सरकार के बनाने को लेकर तैयारियां जोरो पर 09 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह