jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Harda News: 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर रहेगा प्रतिबंध

हरदा : मत्स्योद्योग नियम 1972 की धारा 3 के तहत प्रत्येक वर्ष 16 जून से 15 अगस्त की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया जाता है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने हरदा जिले में मत्स्याखेट पर 16 जून से आगामी 15 अगस्त तक के लिये प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश अनुसार छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका कोई संबंध किसी नदी से नहीं है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाष अंतर्गत नहीं लाया गया है, को छोड़कर सभी नदियों व जलाशयों में बंद ऋतु में मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए मत्स्याखेट अथवा मत्स्य परिवहन अथवा मत्स्य के क्रय विक्रय करने पर एक वर्ष का कारावास या अधिकतम 5 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है। इस अवधि में किसी प्रकार मत्स्याखेट अथवा मत्स्य परिवहन अथवा मत्स्य के क्रय विक्रय आदि कार्य न तो स्वयं करें और न ही इन कार्यों में सहयोग दें अन्यथा उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

- Install Android App -

Harda Sirali: पति ने पत्नि को शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में !  पढ़े पूरी खबर