jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Harda News: महिलाओं व बच्चों का नियमित टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण कराएं

हरदा : कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिये कि विस्फोट स्थल के आसपास बेरिकेटिंग की बेहतर व्यवस्था करें ताकि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक विस्फोट प्रभावित क्षेत्र में न जा सकें। उन्होने बैरागढ़ क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आईटीआई में निवासरत परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण के लिये नियमित रूप से शिविर आयोजित करने के लिये कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को राहत शिविर में निवासरत गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व जांच नियमित रूप से कराने तथा उसके प्रसव के लिये प्रायवेट या सरकारी अस्पताल में बेहतर इंतजाम कराने के निर्देश दिये।

विस्फोट प्रभावित परिवारों के युवाओं को रोजगार से लगाकर आत्मनिर्भर बनाएं –

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये कि शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से पीड़ित परिवारों के स्वरोजगार के लिये प्रकरण बनायें और उन्हें आर्थिक मदद दिलाएं ताकि ये परिवार आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को राहत शिविर के अंदर व बाहर नियमित साफ-सफाई कराने के लिये कहा। उन्होने जिला रोजगार अधिकारी को आईटीआई परिसर में रोजगार शिविर आयोजित कर वहां के जरूरतमंद युवाओं को रोजगार दिलाने के निर्देश भी दिये।

Harda Sirali: पति ने पत्नि को शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में !  पढ़े पूरी खबर