jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

हरदा: विद्यार्थियों के आधार पंजीयन के लिये स्कूलों में लगेंगे शिविर

हरदा / विद्यार्थियों के आधार में अनिवार्य बायोमैट्रिक व मोबाइल नम्बर अपडेट सुनिश्चित करने के लिये शासकीय विद्यालयों में 7 नवम्बर तक आधार शिविर आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इन शिविरों में सभी नजदीकी विद्यालयों के विद्यार्थियों के नये आधार पंजीयन के साथ-साथ अपडेशन का कार्य किया जायेगा। उन्होने शिक्षा विभाग व ई-गवर्नेंस सोसायटी के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो छात्र आधार पंजीयन से छूट गये है या जिनके आधार पंजीयन में संशोधन किया जाना है, उन्हें शिविर के दिन आवश्यक दस्तावेजों आधार कार्ड, पहचान पत्र व पते का प्रमाण-पत्र सहित बुलाएं और उनकी समस्या का निराकरण करें।

जिला ई गवर्नेंस प्रबन्धक सुश्री आयुषी विश्वकर्मा ने बताया कि हरदा विकासखण्ड के शासकीय कन्या हायर सेकण्ड्री स्कूल हरदा, शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल हंडिया व मसनगांव में 23 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी प्रकार ग्राम बालागांव के शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल में 24 से 26 अक्टूबर तक आधार शिविर आयोजित होंगे।

- Install Android App -

टिमरनी विकासखण्ड के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी में 23 अक्टूबर तक आधार शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा शासकीय बालक हायर सेकण्ड्री स्कूल रहटगांव में 24 से 26 अक्टूबर तक, शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल टेमागांव में 28 से 30 अक्टूबर तक, शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल बोरी में 1 से 4 नवम्बर तक तथा शासकीय हाई स्कूल बाजनिया में 5 से 7 नवम्बर तक शिविर आयोजित किये जायेंगे।

खिरकिया विकासखण्ड के शासकीय कन्या हायर सेकण्ड्री स्कूल खिरकिया में 23 अक्टूबर तक आधार शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा शासकीय बालक हायर सेकण्ड्री स्कूल सिराली में 24 से 26 अक्टूबर तक, शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल चारूवा में 28 से 30 अक्टूबर तक, शासकीय हायर सेकण्ड्री स्कूल मांदला में 1 से 4 नवम्बर तक तथा शासकीय हाई स्कूल दीपगांवकला में 5 से 7 नवम्बर तक शिविर आयोजित किये जायेंगे।