jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

पैथोलॉजी लैब फर्जी रिपोर्ट कलेक्टर को मिली शिकायत, जांच करने पहुंची टीम, विजय पैथोलॉजी को किया सील

अनिल उपाध्याय  खातेगांव 

खातेगांव; भारत यात्री कांग्रेस नेता राहुल इनानिया ने हाल ही में खातेगांव विधानसभा में चल रहे अवैध पैथोलॉजी के खिलाफ आवाज उठाई थी इस मुद्दे को लेकर उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ जिला कलेक्टर को नेमावर में ज्ञापन भी दिया था।

इनानिया का कहना था की पैथोलॉजी वाले जान से खिलवाड़ कर रहे है साथ ही बिना रजिस्टेशन के पैथोलॉजी संचालित हो रही थी और जांच रिपोर्ट भी गलत दी जा रही थी

ज्ञात रहे पीड़ित परिवार ने कांग्रेस नेता राहुल इनानिया को अपनी पूरी बात बताई उसके बाद में इनानिया ने इस मामले को मुखरता के साथ आवाज उठाई थी और कहा था की हम डॉक्टर को भगवान मानते है और पैथोलॉजी बाले जैसी जांच देते है वेसे ही इलाज होता है यह सीधा सीधा जान से खिलवाड़ करना ही होता है ।

- Install Android App -

साथ ही इनानिया ने यह भी कहा कि न जाने कितनी पैथोलॉजी बिना रजिस्टेशन के चल रही ।

आज कलेक्टर के आदेश पर जब पैथोलॉजी की जांच की गई तो आवश्यक दस्तावेज पैथोलॉजी पर उपलब्ध नही थे। इस लिए विजय पैथोलॉजी को सील कर दिया गया ।

युवा समाजसेवी कांग्रेस नेता इनानिया ने आम जन मानस से अपील 

हम डॉक्टर के पास जब भी जॉए और वो जांच लिखता है तो उसी पैथोलॉजी में जांच कराए जिसकी मान्यता प्राप्त हो और सरकार के द्वारा निर्धारित नियमो का पालन हो ताकि हम भी सहज और सतर्क होकर अपना इलाज करवा सके

–