jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

देवास : कांटाफोड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी तथा ट्रक कटिंग करने वाले दो चोर धराए!

अनिल उपाध्याय खातेगांव/देवास : गत लंबे समय से सुंद्रेल सहित छेत्र में हुई चार चोरियां कांटा फोड़ पुलिस द्वारा पकड़ी गईं है। कांटा फोड थाना से मिली जानकारी के अनुसार शातिर चोर जनरल पिता अजबसिंह खनूजा जाति सिकलीगर निवासी कालापाठा उम्र 33साल को पुलिस बिजवाड़ ने 10 जून को पकड़कर चोरी कबूल करवाकर चोरी पकड़ने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी हीना डाबर,एवम बिजवाड़ पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कैलाश परमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया , एस डी ओ पी श्रष्ठी भार्गव के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मुखबिर छोड़कर शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। सुंद्रेल के सुधीर भाटी परिवार में 24 अप्रैल को घर में चोरी हुई थी जिसमें 50 हजार रुपए नगदी खिड़की तोड़ कर चुरा लिए गए थे।

- Install Android App -

सुंद्रेल में ही 24 जुलाई 23 को हायर सेकेंडरी स्कूल में ताला तोड़कर एल सी डी चुराई गई थी जिसकी रिपोर्ट तत्कालीन प्राचार्य रेवीसिंह चोंघड़ ने काटाफोड थाने पर दर्ज की गई थी। इसी के साथ 22 अप्रैल को 24 को तिरपाल काटकर शराब की पेटियां चुराई गई थी जिसकी लिखित रिपोर्ट फरियादी सतीश सोलंकी बड़वाह द्वारा की गई थी।जनरल के साथी गोलू सिकलीगर के साथ मिलकर की गई चोरी में डेढ़ लाख रुपए नगदी के साथ ही एल सी डी , स्टेपनी, सीटड्रिल, ढाई क्विंटल लोहे के पंजे , वाहनों की बेटरियां, शराब की पेटियां सहित अन्य कई समान जप्त किया है।इसी तारीख को अलग अलग ट्रक कटिंग आदि चोरियों में धानी घाटी निवासी त्रिलोक पिता रमेश उर्फ हिरण निवासी धानीघाटी को गिरफ्तार कर चोरियां कबूल करवाई है।उसके अन्य साथी दिनेश,बलराम, अनुराम, रामा , अनील को भी शीघ्र पकड़लिया जायेगा।

इन चोरों को पकड़ने में पुलिस स्टाफ के पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कैलाश परमार, विनयसिंह बघेल, अशोक शर्मा , दिलीप बेडवाल, राकेश रावत, आदि की सराहनीय भूमिका रही है।पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए उक्त सभी स्टाफ को नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है। ज्ञात रहे सुंद्रेल, बिजवाड़, बधावा, बोरानी, हीरापुर, मालजीपुरा, पानीगांव , हतनोरी सहित सम्पूर्ण छेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर महीनों से लोग अपने जानमाल की सुरक्षा को लेकर रात्रि में सौ नही रहे थे। रात रात भर जागकर चोरों से अपनी सुरक्षा कर रहे है। वैसे अभी पानीगांव में अकोतिया परिवार में लाखों की हुई चोरी नहीं पकड़ी गई।जिसको लेकर काफी आक्रोश है टी आई हिना डाबर ने बताया की जल्दी ही पानीगांव की चोरी भी पकड़ लेंगे।मुझे अभी दो दिन पहले ही काटाफोड थाने का प्रभार मिला है। जिसमें हमारे स्टाफ के साथियों ने मेहनत कर चार चोरियां पकड़ी है ।अधीक्षक देवास द्वारा ईनाम की घोषणा की गई।