jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Harda News: स्कूली पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थी अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएं

कलेक्टर श्री सिंह ने उत्कृष्ट स्कूल की कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन…

- Install Android App -

हरदा : “स्कूल चले अभियान” के तहत 18 से 20 जून तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत गुरुवार को जिले के अधिकारियों ने अलग अलग स्कूलों मे जाकर विद्यर्थियो को एक-एक पीरियड पढ़ाया। इसी क्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा और और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा ने नवीन हाई स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाया। कलेक्टर श्री सिंह ने उत्कृष्ट स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि अनुसार विषय चयन करना चाहिए। उन्होने विद्यार्थियों को सीख दी कि अपने मनपसंद केरियर के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जरूरी मार्गदर्शन देने के लिए कोचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सीख दी कि वे अपनी शारीरिक फिटनेस के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लें।