jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ... छिंदवाड़ा की राजनीति में हलचल: जैतपुर में लगे कमलनाथ के 'लापता' पोस्टर, BJP-कांग्रेस में बयानबाजी ते... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज 📰 मध्य प्रदेश की आज शनिवार, 27 जून 2026की खास खबरें आज 29 जून 2026, सोमवार को मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढे़ विश्व की प्रमुख खबरें 29 जून 2026, सोमवार को भारत में सोना-चांदी के ताजा भाव आज भोपाल-इंदौर सब्जी मंडी में सब्जियो के ताजा भाव 29 जून 2026, सोमवार को हरदा की अपडेट खास खबरें Big breaking news : नोएडा सेक्टर-119 की अरण्या सोसायटी में 21वें फ्लोर के फ्लैट में AC ब्लास्ट से आग...

Delhi News: नीट पेपर लीक मामले मे CBI का बड़ा एक्शन, दर्ज की पहली FIR

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने माना है कि 5 मई की परीक्षा में अनियमितताएं, धोखाधड़ी की घटनाए हुई है…

मकडाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : NEET को लेकर छिड़े घमासान के बाद परीक्षा मे पेपर लीक मामले को लेकर सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इधर छात्रो को विरोध प्रदर्शंन भी चल रहा है ।

सीबीआई अब ऐक्शन मोड –

नीट परीक्षा मामले को लेकर CBI एक्शन मोड में आ गई है। सीबीआई ने नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध में एफआईआर दर्ज की है। इसकी जानकारी अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। राज्यों ने जो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, उन्हें भी कस्टडी में लिया जाएगा।इससे एक दिन पहले केंद्र ने घोषणा की थी कि परीक्षण में कथित अनियमितताओं की जांच एजेंसी को सौंपी जाएगी।

- Install Android App -

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी है। अधिकारी ने कहा, परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाए।

बड़े स्तर पर जांच होगी –

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) रविवार को अंडरग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2024 परीक्षा में जांच के लिए बिहार और गुजरात के लिए टीमें भेज रहा है।

Delhi News: तमिलनाडु मे अवैध शराब से 56 लोगो की मौत भाजपा ने पुछा राहुल प्रियंका क्यू है चुप