jhankar
ब्रेकिंग
MP Kisan Andolan: किसान आंदोलन के चलते भोपाल के कई निजी स्कूल रहे बंद, प्रशासन ने दी छुट्टी की सलाह टीकाकरण सत्र का संयुक्त निरीक्षण: दस्तक अभियान की स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण गतिविधियों का लिया जायजा आज का राशिफल | 29 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की...

Harda News: जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग से रिद्धनाथ मंदिर का जीर्णाेद्धार करने के लिये प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिये। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री कुमार शानु देवड़िया, जिला प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर, जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश अहाके, श्री अशोक जैन, श्री प्रभुशंकर शुक्ल, श्री देवेन्द्र दुआ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में बताया कि हंडिया में रिद्धनाथ मंदिर, जोगा का किला व तेली की सराय, तेहसील सिराली में मकड़ाई किला, तहसील खिरकिया में चारूवा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर, तहसील रहटगांव में गोराखाल व मुर्गी घाटी का मंदिर तथा तहसील टिमरनी में गोंदागांव गंगेश्वरी मठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि इन स्थलों को प्राथमिकता क्रम में सूचीबद्ध कर विकास की कार्य योजना बनाई जाए। उन्होने बैठक में निर्देशित किया कि हंडिया स्थित नर्मदा नदी के नाभिकुण्ड के सौन्दर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार की जाए।

- Install Android App -

Harda Big news: पेड़ पर लटकी हुई मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी।