jhankar
ब्रेकिंग
गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी

Harda News: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के 12 प्रकरण दर्ज


हरदा :
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के ग्राम बैरागढ़, खेड़ीपुरा व झुण्डगांव, वृत टिमरनी के ग्राम पानतलाई, आलनपुर, खमगांव, सतपुड़ा ढाबा रहटगांव व शिवा ढाबा रहटगांव तथा वृत खिरकिया के ग्राम आमाखाल, पिपल्या, सिराली, रामटेक रैयत में दबिश दी। दबिश के दौरान 51 पाव देशी मदिरा प्लेन, 5 बीयर, 15 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 580 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 12 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 65520 रूपये है।

- Install Android App -

Harda Big news: पेड़ पर लटकी हुई मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी।