jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार

खातेगांव : निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट संग्रहण हेतु विशेष अभियान का आयोजन

खातेगांव नगर परिषद की पहल

- Install Android App -

अनिल उपाध्याय, खातेगांव : नगर परिषद खातेगांव द्वारा नगर में स्वच्छता पहल निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत नगर में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के स्वच्छता संबंधी अभियानों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से बुधवार को नगर के नर्मदा वार्ड क्रमांक 1 में निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के संग्रहण हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें वार्ड के रहवासी क्षेत्र में सड़क के किनारे या खुले प्लॉटों पर फेके गए निर्माण अपशिष्ट या मलबे को निकाय के सफाई टीम के द्वारा संग्रहित किया गया, इस अवसर पर वार्ड वासियों को खुले स्थानों पर इस प्रकार का निर्माण संबंधी कार्य का मलबा ना फेंकने, मार्गो पर न रखने, निर्माणाधीन इमारतों को ग्रीन नेट से ढंकने हेतु समझाईश दी गयी एवं निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट या मलबे के संग्रहण हेतु जारी किये गए हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी भी दी गई, निकाय टीम द्वारा संग्रहित किए गए निर्माण मलबे को निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट संग्रहण एवं प्रसंस्करण केंद्र पर ले जाया गया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी के अनुसार हम सभी नागरिकों को इस प्रकार के निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट को खुले स्थानों पर ना फेंकने या सड़कों पर खाली करने से बचना चाहिए, इससे न केवल शहर स्वच्छ दिखेगा एवं दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा इसमें शहर वासियों से हमारा आग्रह है की सभी को निकाय का सहयोग करना चाहिए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निखिलेश चिंतामन के अनुसार नगर परिषद खातेगांव द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन की स्वच्छता में सहभागिता हेतु प्रयास किए जाते हैं हमारे नागरिकों से अपील है की निर्माण एवं अपशिष्ट को खुले स्थानों पर ना फेकें और स्वच्छता में सहयोग करें अभियान मे स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी श्री सागर अग्रवाल, स्वच्छता प्रभारी श्री रोहित चिंतामन (रिंकू), पहल संस्था से रंजीत भवर, स्वापिल वर्मा, पंकज पुरोहित एवं निकाय कर्मचारी शामिल हुए।