jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Harda News: भ्रष्टाचार के दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर पहुंचे अधिवक्ता अनिल जाट, कहां कब होगी भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम बिच्छापुर पंचायत के खिलाफ कार्यवाही!

हरदा : मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी। इतने ही देर में अधिवक्ता अनिल जाट का नंबर आता हैं और वह झोले में से करीब 6 हजार कागजों का एक पुलिंदा निकालकर जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर के सामने रख देते हैं। यह देख जिला पंचायत सीईओ कहते है। कि यह क्या है? इस पर अनिल जाट ने बताया कि करीब एक साल पहले ग्राम बिच्छापुर में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर शिकायत की थी।
लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर जनसुनवाई में उपस्थित जिला पंचायत सीईओ ने अधिवक्ता अनिल जाट के समक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

जाट ने लगाये आरोप –

अनिल जाट ने बताया कि पंचायत में भ्रष्टाचार के नाम पूर्व सरपंच बलराम डूडी और उसकी पत्नी ने जमकर पंचायत की शासकीय राशि का आहरण किया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि बेलगाम इस पंचायत को किसी का खौफ नहीं हैं।

क्या है मामला –

श्रीजी ग्राफिक्स से 175600/- रुपये की सीमेंट, रेत गिट्टी खरीद ली। जबकि यह तो ग्राफिक्स की दुकान हैं तो फिर सीमेंट रेत गिट्टी कैसे? इसी प्रकार किराना दुकान रामचंद्र रामवल्लभ अग्रवाल की दुकान से 1395375/- फर्जी बिल पर किराना खरीदा, श्रीजी ट्रेडर्स से 603700, 397630, 646650, 630804 लाख रुपये के फर्जी बिल पर सामाग्री क्रय की गई।

- Install Android App -

इसी प्रकार सर्वोदय एजेंसी, पूजा मार्केटिंग, नीलकंठ सेल्स एजेंसी सहित अन्य दुकान से फर्जी बिल लगाकर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया।

न ऑडिट न जीएसटी सिर्फ मनमर्जी –

बिच्छापुर पंचायत एक अनोखी पंचायत हैं जिसमें पंचायत के कर्मचारी मनमर्जी करते हैं। इस पंचायत में ऑडिट होता हैं तो आपत्ती का निराकरण नहीं किया जाता न ही जीएसटी काटी जाती हैं। इसके अलावा टीडीएस का कटौती भी नहीं किया जाता हैं।

इस संबंध में ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और वर्तमान उप सरपंच बलराम डुडी से उनका पक्ष जानना चाहा। तो उन्होंने कहा की आरोप झूठे है। शिकायत कर्ता को जहा शिकायत करना है वो करे।

Harda News: 1 जुलाई 2024 से देश में लागू होंगे तीन नये कानून! देखे चार्ट संपूर्ण धाराएं एक नजर में। खबर महत्वपूर्ण है। जरूर पढ़े ।