jhankar
ब्रेकिंग
शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ...

Harda News: सड़क हादसा बारिश में तेज रफ़्तार बाइक सड़क पर फिसली 17 वर्षीय युवक की मौत, वही एक अन्य युवक जिंदगी और मौत की लड़ रहा जंग

हरदा : जिले के ग्राम सोनतलाई के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरदा जिले के हंडिया थाना के गाडरापुर दमामी निवासी विजेश पिता अमर सिंह राठौर (20) साल और दुर्गेश पिता रमेश कलम (17) बाइक से सोनतलाई किसी दोस्त के घर जन्मदिन मनाने आए थे।

जहां से वापस लौटने के दौरान बाइक चलाने वाले विजेश राठौर ने शराब का सेवन कर लिया। फिर दोनों बाइक से गांव जाने के लिए निकले थे। इस दौरान ग्राम सोनतलाई से करीब 3 किलोमीटर दूर उनकी तेज रफ्तार बाइक संतुलन बिगड़ने से फिसल गई। इस दौरान दुर्गेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विजेश को पैरों में चोट लगी है। गुरुवार शाम को मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है।

- Install Android App -

Harda News: विश्व जनसंख्या अभियान के तहत ‘पहल किट’ का किया गया वितरण