jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बड़ी खबर हरदा : हरदा सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही 8 पेटी शराब के साथ दो युवको को पकड़ा!

हरदा : हरदा सीटी कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के पास बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संस्कार स्कूल के पास छिपानेर रोड हरदा में दो लड़के अवैध शराब लिये खड़े हैं। सूचना पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली हरदा द्वारा तत्काल टीम तैयार कर वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रेड कर अवैध देशी मदिरा प्लेन की 8 पेटी शराब प्रत्येक में 50 क्वाटर कुल 72 लीटर सफेद देशी मदिरा प्लेन कीमती 28 हजार रुपए के साथ आरोपीगण 1. फराज पिता फाईक मोहम्मद उम्र 26 साल एवं 2. कालू उर्फ करण पिता राजकुमार वंशकार उम्र 22 साल दोनो निवासी मानपुरा हरदा को गिरफ्तार किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही की विडियोग्राफी की गई आरोपियो के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। कार्यवाही मे निरी प्रहलादसिंह मर्सकोले, सउनि संजय सिंह, प्रआर करण साहू प्रआर नितिन श्रीवास्तव आर वीरेन्द्र राजपूत आर राहूल सैनिक सुरज एवं अरविन्द का विशेष योगदान रहा ।

- Install Android App -

Harda News: उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट बुक कर मूंग उपज की तुलाई समय सीमा में कराएं