jhankar
ब्रेकिंग
31 मई 2026, रविवार का पंचांग 12 राशियों का राशिफल कैसा होगा आज 31 मई 2026, रविवार - देश और मध्यप्रदेश का मौसम 31 मई 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की मुख्य खबरें जो चर्चा मे बनी है 31 मई 2026, रविवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ हंडिया : पूर्णिमा पर मां नर्मदा में कराया गया ठाकुर जी का पावन स्नान, अधिक मास में प्रतिदिन निभ रही ... युवती से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पुलिस को देखकर पलंग पेटी के अंदर घुस गया था ... हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है

Harda News: न.पा. सीएमओ ने व्यक्ति विशेष को लाभ दिलवाने की मंशा से करोड़ो रुपए की ई-निविदा विज्ञापन हरदा के लोकल अखबारों को छोड़ कर रतलाम, जबलपुर, भोपाल, के अखबारों को दी : विधायक दोगने

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा द्वारा गलत तरीके से शासकीय कार्यों का क्रियान्वयन कर व्यक्ति विशेष को लाभ पहुँचाने की शिकायत की गई है।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को प्रेषित किए पत्र में लेख किया गया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यो के लिए ई-निविदा आमंत्रित की गई है। जिसकी सूचना (विज्ञापन) हरदा के लोकल अखबारों को छोड़ कर रतलाम, भोपाल, जबलपुर, के अखबारों में दिया गया है। जिनकी खबर हरदा जिले में प्रकाशित नही होती है। जिसकी प्रति संलग्न है। 

- Install Android App -

मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा द्वारा किए गए उक्त कृत्य से ऐसा प्रतीत होता है। उनके द्वारा किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुँचाने के लिए हरदा लोकल के अखबारों में विज्ञापन नहीं दिया गया। जो कि अनुचित है। अतः मेरा अनुरोध है कि प्रकरण की जांच कराई जाकर उक्त ई-निविदा को निरस्त किया जावे एवं हरदा लोकल अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कर पुनः ई-निविदा आमंत्रित की जावे। जिससे जरूरतमंद लोगों को रोजगार मिल सके एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा के विरूध उचित कार्यवाही कर जिले से बाहर के अखबारों में दिए गए विज्ञापन में किए गए खर्चों की वसूली की जावे साथ ही उक्त पत्र की प्रतिलिपि हरदा विधायक द्वारा प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग म.प्र. शासन भोपाल की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।

Harda News: कृषि मंत्री अपने शब्द वापस ले नहीं तो हरदा कृषि उपज मंडी में पुतला फूंकेंगे किसान !