jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

Harda News: कुल 41 प्रायवेट स्कूलों को नोटिस जारी तथा एक प्राइवेट विद्यालय को दुकान विशेष से शैक्षणिक सामग्री क्रय कराने के कारण, अंतिम नोटिस जारी, सूची देखें

हरदा : जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार प्रत्येक प्राइवेट स्कूल को 24 जून तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए निर्धारित फीस पोर्टल पर अपलोड करनी थी । लेकिन जांच के बाद यह पाया गया कि जिले के कुछ स्कूलों द्वारा अभी तक फीस संरचना पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है, जो कि शासन के आदेशों की अवहेलना है । इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के कुल 41 विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।

- Install Android App -

साथ ही उन्होंने बताया कि हरदा में संचालित SSGB हायर सेकेंड्री स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को एक दुकान विशेष से ही स्कूल की शैक्षणिक सामग्री क्रय करने के लिए कहा जा रहा था। इसलिए इस विद्यालय को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पटेल ने बताया कि इसके बाद इस विद्यालय की मान्यता समाप्ति की कार्यवाही की जायेगी ।

Harda News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 20 जुलाई को कलेक्ट्रेट में होगा पौधरोपण