jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

हंडिया : भगवान कुबेर की तपोभूमि पर गुरु आश्रमों में भक्ति भाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव !

हंडिया।रविवार को धार्मिक नगरी हंडिया में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां नर्मदा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर गुरु आश्रमों व मंदिरो में गुरु पूर्णिमा पर्व नगर सहित समूचे अंचल में आस्था,श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया‌।पर्व पर लोगों ने गुरु की आराधना तथा वंदना कर शाल श्रीफल भेंट कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों से लेकर मंदिरों तक गुरु पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की गई थी।सुबह से ही मंदिरों व आश्रमों में चहल-पहल बनी रही।साफ-सफाई के बाद मंदिरों को फूल-माला से सजाया गया।

- Install Android App -

वहीं भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।शिष्यों ने अपने गुरुओं की श्रद्धानुसार पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद ग्रहण किया।जहां भंडारे का आयोजन किया गया। रामाश्रय आश्रम केेेे पंडित श्री प्रदीप कुमार गीते ने कहा कि गुरु के बिना मुक्ति मिलना आसान नहीं है। भक्त और भगवान के बीच गुरु एक विशेष कड़ी का काम करते हैं।इसलिए सभी को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।