jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर शासकीय कन्या उ.मा.वि. हरदा को सी.एम. राईज स्कूल नही बनाये जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा शिक्षा मंत्री को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि शासकीय कन्या उ.मा.वि. हरदा शहर की एकमात्र कन्या शाला है। उक्त कन्या शाला को शासन द्वारा सी.एम. राईज स्कूल बनाने के आदेश जारी किए गए है। यदि ऐसा होता है, तो हरदा शहर की एकमात्र कन्या शाला बंद होकर (को-एड) शाला बन जावेगी। जिसके कारण अधिकतर बालिकाएँ जो की सिर्फ कन्या शाला में ही अध्यन करना चाहती है। उन्हे अपनी पढाई छोड़ने हेतु विवश होना पड़ेगा। इस हेतु हरदा शहर की महात्मा गांधी शासकीय उ.मा.वि. हरदा अथवा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा को सी.एम. राईज स्कूल बनाया जावे। जिससे की शास. कन्या उ.मा.वि. हरदा में अध्ययन करने वाली बालिकाओं को असुविधा न हो।