jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

Big News: भारी बारिश से दिल्ली कोचिंग सेंटर मे भराया पानी, 3 IAS अभ्यर्थियों की मौत, कोचिंग सेंटर के बेसमेट मे भराया था पानी!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली : नगर निगम (एमसीडी) ने एक्शन लेते हुये ओल्ड राजेंद्र नगर में करीब 13 अवैध कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। ज्ञात हो कि शनिवार की शाम को राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी। राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई।

थार ने तोड़ा कोचिंग का दरवाजा –

इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क पर जलभराव के दौरान एक थार गाड़ी के तेज रफ्तार में टर्न लेने के दौरान ही कोचिंग सेंटर के गेट का दरवाजा टूट गया था। दरवाजा टूटने से बहुत तेज रफ्तार से पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस आया था। पुलिस ने थार के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी से गाड़ी की पहचान की गई है। 

- Install Android App -

बिल्डिंग मालिकों से होगी पूछताछ –

बिल्डिंग के चार मालिकों से भी पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने राव आईएएस कोचिंग सेंटर के मालिक को किराए पर अपनी बिल्डिंग उठा रखा है। शनिवार की शाम तेज बारिश के कारण राजेंद्र नगर में सड़क पर काफी पानी भर गया था जिससे बेसमेंट में पानी घुस जाने से लाइब्रेरी में पढ़ रहे तीन विधार्थियों की मौत हो गई थी। यह जानकारी पुलिस की जांच पर आधारित है। 27 जुलाई दिन शनिवार को हुई इस दुर्घटना में तीन अभ्यर्थियों तानिया सोनी (25), श्रेया यादव (25) और नवीन डेल्विन (28) की मौत हो गई थी। पानी से कोचिंग सेंटर का कांच का गेट टूट गया था। कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर भारी जलभराव के बाद बेसमेंट में पानी भर गया।

Gold Rate Today in MP: ‘मध्य प्रदेश में आज (29.07.24) के ताज़ा सोने और चांदी के भाव’ जानिए आज के नए दाम