jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

Harda News: हरदा, टिमरनी व खिरकिया में आपदा राहत की खण्ड स्तरीय समिति की बैठक हुई


हरदा :
 कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने अतिवर्षा के कारण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिये तीनों विकासखण्डों में बाढ़ एवं आपदा राहत संबंधी खण्ड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के तीनों विकासखण्डों टिमरनी, खिरकिया व हरदा में एक साथ खण्ड स्तरीय समितियों की बैठक सम्पन्न हुई। हरदा में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवर्षा की स्थिति में कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहे ताकि सूचनाओं के आदान प्रदान में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालयों पर ही रहने के निर्देश दिये ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत कार्यों में उनकी ड्यूटी लगाई जा सके। इसके अलावा अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने टिमरनी में तथा संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने खिरकिया में खण्ड स्तरीय समिति की बैठक ली और उपस्थित अधिकारियों को अतिवर्षा के कारण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति बनने पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले के साथ ग्राम दूधकच्छ की पुलिया का निरीक्षण किया जबकि सीईओ श्री सिसोनिया ने अजनास रैयत का दौरा कर वहां नाले पर निर्मित पुलिया का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को पुलिया व रपटों के दोनों ओर बेरियर लगाने तथा अतिवर्षा की स्थिति में वहां होमगार्ड के सैनिक या कोटवार तैनात करने के निर्देश दिये।