jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Harda News: सम्पदा 2.0 के संबंध में बैंकर्स प्रशिक्षण दिया गया

हरदा : मध्यप्रदेष शासन के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के सम्पदा 2.0 परियोजना के तहत सम्पूर्ण हरदा जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है। संपदा 2.0 परियोजना के तहत जिले में 1 अगस्त से नवीन सॉफ्टवेयर सम्पदा 2.0 में इलेक्ट्रॉनिकली ई-स्टाम्प एवं पंजीकृत दस्तावेजों का निष्पादन एवं सत्यापन ऑनलाइन ही किया जावेगा। इन इलेक्ट्रॉनिकली पंजीकृत दस्तावेजों पर भार का सृजन भी इलेक्ट्रॉनिकल ही किया जाएगा। बैंकर्स एवं वित्तीय संस्थाओ द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों के सम्बन्ध में सोमवार शाम को अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उप महानिरीक्षक पंजीयन परिक्षेत्र भोपाल श्री यू.एस. वाजपेयी और बैंक शाखा प्रबन्धकों भी मौजूद थे। बैठक में बैंकर्स को सम्पदा 2.0 परियोजना के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन संपदा परियोजना इकाई म.प्र. भोपाल के द्वारा पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग हरदा अंतर्गत संपदा 2.0 के संबंध में गूगल मीट पर पॉवर पाइंट प्रजेंटेषन के माध्यम से संपदा 2.0 का परिचय, प्रक्रियाओं में किए गए परिवर्तन, बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं से अपेक्षाएं, भूमिकाएं एवं उनकी वैधानिक स्थिति के संबंध में बताया गया। इस दौरान अधिकृत बैंक के प्रतिनिधियों द्वारा किये गये प्रश्नों का समाधान भी किया गया। बैठक में सभी बैंकों व वित्तीय संस्थाओं तथा अग्रणी बैंक प्रबन्धक को संपदा 2.0 पोर्टल में आगामी 3 दिवस में ऑनबोर्ड की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।