हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने अतिवर्षा के कारण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिये तीनों विकासखण्डों में बाढ़ एवं आपदा राहत संबंधी खण्ड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के तीनों विकासखण्डों टिमरनी, खिरकिया व हरदा में एक साथ खण्ड स्तरीय समितियों की बैठक सम्पन्न हुई। हरदा में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवर्षा की स्थिति में कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहे ताकि सूचनाओं के आदान प्रदान में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालयों पर ही रहने के निर्देश दिये ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत कार्यों में उनकी ड्यूटी लगाई जा सके। इसके अलावा अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने टिमरनी में तथा संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने खिरकिया में खण्ड स्तरीय समिति की बैठक ली और उपस्थित अधिकारियों को अतिवर्षा के कारण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति बनने पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले के साथ ग्राम दूधकच्छ की पुलिया का निरीक्षण किया जबकि सीईओ श्री सिसोनिया ने अजनास रैयत का दौरा कर वहां नाले पर निर्मित पुलिया का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को पुलिया व रपटों के दोनों ओर बेरियर लगाने तथा अतिवर्षा की स्थिति में वहां होमगार्ड के सैनिक या कोटवार तैनात करने के निर्देश दिये।
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ...
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज
इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन
खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता
वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल
आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश
हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
