jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

हंडिया: जोगा के ग्रामीण गांव में जादू टोना टोटके से परेशान, हंडिया थाने में एक तांत्रिक सहित तीन अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की!

हंडिया: हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम जोगा के एक दर्जन से अधिक लोगो ने आज हंडिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत आवेदन देते हुए । गांव के चार लोगो सहित एक अंत तांत्रिक बाबा की लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। एक दर्जन लोगो ने चार लोगो की शिकायत करते हुए कहा की। ये लोग नर्मदा नदी के घाटों पर तंत्र विद्या करते है। जिससे गांव में लोग बीमार होते हैं एक युवक की तो जान भी चली गई। ये लोग गांव की शांति भंग कर रहे है। इनकी हरकतों से पूरे गांव के लोग परेशान है। ग्रामीणों में वर्तमान सरपंच पति सहित पूर्व सरपंच और ग्रामीणों ने उक्त आरोप लगाते हुए हंडिया थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की।

- Install Android App -

क्या है शिकायत आवेदन।

सेवा में

श्रीमान थाना प्रभारी महोदय

थाना हंडिया जिला हरदा

विषय: ग्राम जोगा में जादू करने के संबंध में एवं गांव में झाड़ फूंक कर गांव की शांति भंग करने बाबत।

 आवेदक

1, जयप्रकाश पिता हरिचंद जाति मेहतर उम्र 40 साल निवासी ग्राम जोगा पूर्व सरपंच।

2, रामविलास पिता छन्नू केवट उम्र 45 साल निवासी जोगा

3, सुखराम पिता श्रवणकुमार उम्र 30 साल निवासी जोगा

4, दीपक पिता मांगीलाल केवट उम्र 35 साल निवासी जोगा

5 दिनेश पिता रतनलाल निन्नोरिया उम्र 38 साल निवासी जोगा

6, महेश सोलंकी पिता कमल सिंह उम्र 35 साल निवासी जोगा

7, चिंताराम केवट पिता राजेश

8, भैय्या लाल पिता मांगीलाल केवट

9,कांता प्रशाद पिता शिवराम केवट

10,पूनम पिता शिवराम केवट

11,दीपक पिता दिनेश केवट

12, जितेंद्र पिता सुखलाल।

 

    अनावेदक

1, रंपू  बाई पति कैलाश भुसारे जाति कोरकू उम्र 50 साल निवासी जोगा।

2, कैलाश पिता हरिकिशन भुसारे जाति कोरकू उम्र 55 साल निवासी जोगा।

3, रामबकस पिता कैलाश भुसारे उम्र 25 साल निवासी जोगा

4,इंतेशार ख़ान पिता हब्बू ख़ान उम्र 37 साल निवासी कड़ोला उबारी

महोदय जी

निवेदन है कि ग्राम सरपंच पति हूं।आज दिनांक 19.08.2024 को पूर्व सरपंच जय प्रकाश और अन्य ग्रामीण जन ने मुझे बताया कि ग्राम जोगा की रहने वाली रंपू बाई, कैलाश रामबकस तीनों ने एक व्यक्ति को लाकर झाड़ फूंक कर रहे हैं। और नर्मदा नदी के किनारे जहां गांव के बच्चे बच्ची नहाने जाते हैं।उसी जगह पर झाड़ फूंक कर नर्मदा नदी के घाट पर छोड़ कर जा रहें हैं। मैंने और पूर्व सरपंच ने नर्मदा नदी के घाट के पास जाकर देखा तो घाट के किनारे झाड़ फूंक का सामान पड़ा था।उसी दिन गांव के सुखराम कोरकू की लड़की मंजू कोरकू उम्र 14 साल बिमार होकर बेहोश हो गई।

गांव के लोगों ने पास ही झाड़नी डलबाई और बच्ची ठीक हो गई। एक साल पहले सुखराम कोरकू का लड़का शांत हो गया था। इसलिए हम सभी ग्रामीण जन एक साथ होकर गांव की रंपू बाई, कैलाश,रामबकस एवं अन्य एक आदमी इंतेशार की शिकायत करने आए हैं कि यह गांव में झाड़ फूंक न करें। और गांव की शांति भंग कर रहे हैं।हम सभी शिकायत करते हैं। कार्यवाही की जाए।