jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

हंडिया : माँ नर्मदा के पवित्र तट पर ब्राह्मणों के द्वारा श्रावणी उपाकर्म संपन्न हुआ !

हंडिया।श्रावणी उपाकर्म सोमवार को श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया।ब्राह्मण देवताओं ने मां नर्मदा के हंडिया स्थित सड़क घाट पर मां नर्मदा में पवित्र स्नान के साथ तर्पण,पूजन कर अपनी परंपरा को विधिपूर्वक आगे बढाया।पंडित प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि पंडित श्री राजेश जी महाराज के सानिध्य में ब्राह्मणों ने मां नर्मदा के सड़क घाट पर उपाकर्म आयोजित किया।मुख्य आचार्य श्री राजेश जी महाराज ने ब्राह्मणों का मुख्य पर्व श्रावणी उपाकर्म कराया।सर्वप्रथम ब्राह्मणों को पंचगव्य द्वारा दैहिक शुद्धि करायी गई।मां अरुंधति पूजन, सप्तऋषि पूजन,ऋषि तर्पण,पितर तर्पण,धर्मराज पूजन,दशविधि स्नान, यज्ञोपवीत संस्कार पूजन आदि ब्रह्म कर्म किए गए।

- Install Android App -

महाराज ने कहा यह प्राचीन समय से चला आ रहा है।इस यज्ञ को करने मात्र से जो भी अशुद्धता वर्ष भर में हो जाती है तथा जाने अनजाने में जो भी पाप कर्म हो जाते हैं।उन सभी पापो की शुद्धि इस कर्म को करने मात्र से हो जाती है।