jhankar
ब्रेकिंग
ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज की शिक्षा समिति ने किया आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं क...

पंजाब में विहिप नेता की हत्या जानिए क्या है खंडवा से कनेक्शन

मकडाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। पंजाब के लुधियाना में वीएचपी नेता विकास प्रभाकर की हत्या हो गई। जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में शामिल खालिस्तानी आतंकी को हथियार सप्लाई करने वाले धर्मेंद्र मौर्य को खंडवा पुलिस ने पहले ही अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने खंडवा पुलिस से इस मामले में जानकारी मांगी है। ज्ञात हो कि पंजाब के लुधियाना में 15 माह पहले विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में एनआइए ने खंडवा पुलिस से संपर्क किया है। वीएचपी नेता की हत्या करने वाले खालिस्तानी आतंकी को हथियार लुधियाना के धर्मेंद्र उर्फ कुणाल पुत्र जयराम मौर्य ने उपलब्ध करवाए थे।

खरगोन से खरीदे थे अवैध हथियार

- Install Android App -

हत्याकांड से करीब 5 माह पहले 29 अक्टूबर 23 को धर्मेंद्र और साथी विनय पुत्र रामदेव गोस्वामी निवासी लुधियाना को खरगोन से अवैध रूप से हथियार खरीद कर ले जाते हुए खंडवा की मोघट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों का संबंध खालिस्तानी आतंकियों से होने की बात सामने आई थी।

मोघट पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ 25 आर्मी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। जेल में 2 दिन रहने के बाद उनकी जमानत हो गई थी। इस संबंध में मोघट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि अवैध हथियार के मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपित धर्मेंद्र मौर्य के संबंध में एनआईए की टीम ने प्रकरण की जानकारी मांगी है। धर्मेंद्र मौर्य और विनय गोस्वामी को मोघट पुलिस ने खरगोन के सिकलीगर से दो पिस्टल व कारतूस खरीद कर ले जाते समय पंधाना रोड पर धर्मकांटा क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। एनआईए को पत्र का जवाब दे दिया है।