jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

खातेगांव: गीली सागौन लट्टा को अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर मय ट्रॉली जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अनिल उपाध्याय खातेगांव : 

वन परिक्षेत्र खातेगांव अंतर्गत वनमंडल अधिकारी देवास श्री प्रदीप मिश्रा , उप वन मंडल अधिकारी कन्नौद एस.एल. यादव के मार्गदर्शन में एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव सुश्री वंदना ठाकुर के निर्देशानुसार मुखबिर की सूचना आधार पर दिनांक 2-3 सितंबर 2024 की मध्यरात्रि को मुखबिर की सूचना के अनुसार ग्राम बंगारदा में हरे रंग का न्यू ट्रैक्टर जोंडियार वाहन को आता देख रोका गया, जिसमें गीली सागवान के लट्ठे रखे पाए गए, वाहन चालक से सागौन लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, न्यू ट्रैक्टर जोंडियार बिना नंबर , इंजन नंबर PY3029D772218 चेचिस नंबर 1VY5105DJPA046644 को मय ट्रॉली सहित जप्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय खातेगांव लाया गया, जहां सुबह ट्राली में रखी गीली सागवान लट्ठे नग 13, घनमीटर 1.460 कीमत 63409 रुपए की पाई गई, आरोपी विशाल पिता जगदीश कोरकु , सुनील पिता लालसिंग निवासी मौला तहसील खातेगांव जिला देवास को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (क) (ख),मध्य प्रदेश वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 2,5 ,15 एवं लोक संपत्ति विरूपण निरोधक अधिनियम 1984 की धारा के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया,।

- Install Android App -

जब्ती की कार्यवाही में विशेष सहयोग

डिप्टी रेंजर लिली सत्य।नारायण बछानिया , हरिओम पाराशर प. स.खातेगांव, वनरक्षक कमलसिंग राणा, शिवम बैगा, गोरान तिवारी, अनिल शर्मा, , सुरक्षा श्रमिक नारायणसिंग राजपूत, शंकर जाट, रामदीन मीणा सुखेड़ी ,ड्राइवर शिवलाल आदि का विशेष सहयोग रहा/