jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर एक होटल में प्रेमी के साथ पहुंची युवती, सूचना म‍िलते ही पर‍िवार के लोग पहुंचे, कमरों की ली तलाशी, फिर हुआ हंगामा

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर स्थित गोविंदम होटल में एक प्रेमी युगल होटल में कमरा बुक कराने के गए थे। इसी दौरान युवती के स्वजन आ गए इस दौरान प्रेमिका के स्वजन को इस बात की सूचना मिल गई, तो उन्होंने होटल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया होटल संचालक और लड़की के परिजन एक दूसरे पर मार कुटाई और हंगामा करने लगे सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची सड़क के दोनों किनारे नागरिकों की भीड़ लगी थी पुलिस हंगामा कर रहे स्वजन को शांत कराने के बाद दोनों को थाने ले आई एक पक्ष को अधिक चोट आने पर मेडिकल कराया और मामला जांच में लिया

नर्मदा पुरम हरदा मुख्य मार्ग स्थित एक होटल में रविवार शाम को एक प्रेमी युगल होटल में कमरा बुक कराने गए थे। इसी दौरान युवती के घर से निकलते ही स्वजन उसका पीछा करते करते होटल पहुंच गए। युवती के स्वजन अचानक होटल में पहुंचकर तलाशी लेनी शुरू कर दी। होटल स्टाफ ने अचानक आए लोगों को रोकने के साथ ही तलाशी का विरोध किया। वाद-विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। होटल में हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद मामला शांत कराया। इसके बाद थाने आ गई। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

 

- Install Android App -

Ladli Behna Awas Yojana: 4 लाख 75 हजार बहनों को मिलेंगे 1,20,000 रुपये, जल्दी देखे लिस्ट में अपना नाम