jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब !

मवेशियों के लिए भूसा लेने टप्पर में गए किसान पर तेंदुए ने किया हमला, हरदा जिला अस्पताल रेफर

खातेगांव के गनोरा ग्राम की घटना, गंभीर हालत में इलाज के लिए हरदा रेफर

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

खातेगांव वन परिक्षेत्र के गनोरा गांव में रविवार दोपहर को मवेशियों के लिए भूसा लेने टप्पर में गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव में भर्ती किया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए हरदा रेफर किया गया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार विगत दो दिन से खातेगांव रेंज के गनौरा गांव के मंदिर के पास जंगल से सटी झोपड़ी में लगातार एक तेंदुआ आकर बैठ रहा था। दूर से देखने पर ऐसा लगता हे की उसे कोई चोट लगी हे जिस पर मच्छर, मक्खी न बैठे उस से बचने के लिए ही वो झोपड़ी में आ कर बैठ रहा है,रविवार दोपहर मुकेश पिता श्री किशन जाति माली निवासी गनोरा उम्र 42 वर्ष अपने खेत में बने टप्पर में मवेशियों के लिए भूसा लेने गया था। उसी दौरान तेंदुए ने उसके पेट पर दाहिनी ओर पंजा मार दिया जिसे उपचार हेतु खातेगांव हॉस्पिटल भेजा गया हे।

जहां मौजूद डॉ रामपाल सोनानिया ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे इमरजेंसी दवाई दी उसके बाद घायल को इलाज के लिए हरदा रेफर किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी वंदना ठाकुर के मुताबिक घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दे दी गई हे।16/09/24 सोमवार को उज्जैन रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर स्थानीय परिस्थितियों अनुसार कार्यवाही करेगी!