jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

Sirali: करणी सेना तहसील अध्यक्ष विवेक सिंह के पिता के मोबाइल पर पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से आया फोन दी धमकी , मांगे 20 हजार रुपए

हरदा सिराली: करणी सेना सिराली के तहसील अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत के पिता किशोर पटेल लोलागरा के मोबाइल नंबर पर आज एक अज्ञात ठग ने कॉल किया। कॉल करने वाला व्यक्ति बोला की में बकतरा थाने से एएसआई बोल रहा हु। आपका भांजा हमारी गिरफ्त में है। उसने और उसके दोस्तो ने एक युवती से गलत काम किया है। लड़की ने शिकायत की है। उसको पुलिस ने पकड़ लिया। ठग ने किशोर पटेल से कहा की तुम्हारा भांजा रो रहा उधर से किसी व्यक्ति को रोते हुए आवाज भी ऑडियो में सुनाई दे रही थी।

ठग बोला आप उसको छुड़वाना चाहते हो तो आप 20 हजार फोन पे कर दो। में उसको छोड़ दूंगा । नही तो वो बहुत लंबा जायेगा।मामला गंभीर है।

किशोर पटेल ने जब ये बात अपने बेटे विवेक को बताई। तो उसने मोबाइल नंबर देखा तो कहा की ये नंबर तो पाकिस्तान का है। और ये ठग है। जब भांजे को फोन लगाकर उससे बातचीत की जो की  बकतरा क्षेत्र में रहता है। उसने कहा सब ठीक है।

- Install Android App -

तो ठग की चाल का पता चल गया। विवेक सिंह  ने सिराली थाने में शिकायत आवेदन  देते हुए उक्त दोनों मोबाइल नंबर 919906799330 एवं +923278607101 जो कि पाकिस्तान का नम्बर है। देकर कार्यवाही की मांग की है।

इस खबर के माध्यम से सभी पाठक ध्यान दे। जल्दबाजी में कोई भी व्यक्ति किसी के चक्कर में न आए ये ठग हमारे बारे में पूरी जानकारी निकालने के बाद ठगी करते है