jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

सिराली: महिला को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के मिले 2 लाख रूपये

हरदा – सिराली तहसील के अंतर्गत ग्राम जात्राखेड़ी की महिला श्रीमती रेखा करोड़े के पति ओमप्रकाश करोड़े की मृत्यु हो जाने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत स्टार यूनियन डाईची लाईफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा सेन्ट्रन मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक सिराली के माध्यम से 2 लाख रूपये उपभोक्ता आयोग हरदा के माध्यम से दिये गये।

एडवोकेट दिनेश यादव ने इस संबंध में बताया कि जात्राखेड़ी निवासी ओमप्रकाश करोड़े का बैंक खाता सेन्ट्रल मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सिराली में संचालित था, इस खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 330/रू. बीमा प्रीमियम राशि काटी जाती थी, इस योजना की पात्रता के अनुसार बैंक खाता रखने वाले 18-50 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्ति योजना से लाभ पाने के हकदार हैं।

- Install Android App -

जो लोग 50 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले योजना में शामिल होते हैं, उन्हें प्रीमियम के भुगतान के अधीन 55 वर्ष की आयु तक जीवन कवर का जोखिम बना रहता है। पीएमजेजेबीवाई रूपये का नवीनीकरणीय एक वर्ष का जीवन कवर प्रदान करता है। 18-50 वर्ष की आयु वर्ग के सभी सदस्यता लेने वाले बैंक खाताधारकों को 2 लाख रूपये के प्रीमियम पर, किसी भी कारण से मृत्यु को कवर करते हुए।

प्रति ग्राहक 330/- प्रतिवर्ष, ग्रामहक के बैंक खाते से आॅटो डेबिट किया जाता है। इस प्रकरण में रेखाबाई के पति ओमप्रकाश करोड़े की मृत्यु दिनांक 08/05/2022 को हो गई थी, पत्नी द्वारा बैंक व बीमा कंपनी में बार-बार आवेदन देने के बावजूद बीमा राशि नहीं दी जा रही थी, तब रेखाबाई द्वारा उपभोक्ता आयोग हरदा में आवेदन दिया गया, इसके बाद स्टार यूनियन डाईची इंश्योरेंस कंपनी द्वारा उपभोक्ता आयोग में योजना अनुसार 2 लाख रू. के राशि जमा की गई।