jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

हंडिया : नवरात्रि आदि शक्ति मां जगदम्बा की अराधना का सर्वश्रेष्ठ समय होता है।इन नौ दिनों में होगी मां के नौ स्वरूपों की पूजा

हंडिया में शक्ति की भक्ति के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत

सुमित खत्री हंडिया।शक्ति की भक्ति के महापर्व आज से शुरू हो गया है।नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं गाजे बाजे के साथ विराजीं।इसके साथ ही जहां पूरा नगर आस्था में डुब गया।वहीं सजे हुए पंडालों की आभा देखते ही बन रही है।पूजन के बाद विधि-विधान से स्थापना की गई।पांडालों में सुबह से ही दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित करने का दौरा शुरू हो गया था।भक्तगण गुरुवार को शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही मां दुर्गा की आराधना में डूब गए हैं।घरों,मंदिरों और पंडालों में शंख व घंटे की मधुर धुन और मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई।

- Install Android App -

हंडिया में अनेक स्थानों पर हुई घट स्थापना,

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित शंकर मंदिर पुराना थाना ग्राउंड सहित अनेक स्थानों पर घट स्थापना की गई है।समिति सदस्य प्रहलाद सिंह खत्री ने बताया कि शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है।उन्होंने कहा कि नवरात्रि आदि शक्ति मां जगदम्बा की अराधना का सर्वश्रेष्ठ समय होता है।इन नौ दिनों में मां दुर्गा के शैलपुत्री,ब्रह्मचारिणी,चंद्रघंटा,कुष्मांडा,स्कंदमाता,कात्यायनी,कालरात्रि महागौरी और मां सिद्धिदात्री के रुपो की पूजा अर्चना होगी।