jhankar
ब्रेकिंग
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय

CM mohan yadav : हरदा जिले में 95079 लाडली बहनों के खाते में 11.58 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई

हरदा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ हितग्राही बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इसी कार्यक्रम में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.71 करोड़ रूपये की राशि एवं गैस रीफिल योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में 28 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित की।

हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी सहित लाड़ली बहनें और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

हरदा जिले की 95079 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की 95079 लाड़ली बहनों के खाते में आज 11.58 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 24156, जनपद पंचायत खिरकिया की 23307, जनपद पंचायत टिमरनी की 26403, नगर पालिका परिषद हरदा की 11861, नगर परिषद खिरकिया की 3599, नगर परिषद सिराली की 2333 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3420 बहनें शामिल हैं।