jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

चमत्कारी है बाबा पशुपतिनाथ, बाराखंबा में बही दूध की धारा! कई वर्षो से लगता आ रहा मेला, .

अनिल उपाध्याय देवास

सीहोर जिले के इछावर के ग्राम नीलबड़ में बाराखंबा मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में अल सुबह से ही ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जो देर शाम तक एक लाख से ऊपर पहुंच गया था इस मेले में बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचते हैं जो बाबा पशुपतिनाथ को दूध का अभिषेक कर उनके पशुओं की सलामती एवं निरोगी काया के लिए प्रार्थना करते हैं। दिवाली के दूसरे दिन लगने वाले इस मेले में मध्य प्रदेश के अलावा कई प्रदेशों के पशु पालक पहुंचते हैं

मेले में बड़ी संख्या में खाने पीने की दुकानें झूले भी लगते हैं।

 

मेले में सीहोर सहित आसपास के जिले शाजापुर, देवास, राजगढ़ से भी बड़ी संख्या में पशु पालक अल्प सुबह से ही पहुंच जाते हैं जो अपनी बारी का इंतजार कर बारी आने पर मंदिर में स्थित शिला पर दूध चढ़ा

- Install Android App -

चढ़ा कर अपने पशुओं की सलामती और निरोगी काया के लिए भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना करते हैं।

दूध चढ़ाने की वजह से मंदिर के पीछे से दूध की धारा बह निकलती है जिससे कहा जाता है कि यहां दूध की नदियां बहती है ।कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा तीन दिन पहले मेला स्थल का निरीक्षण किया था।

इस दौरान जनपद विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं एसपी द्वारा मेले में आने वाले श्रदालुओं के आने जाने के मार्ग की यातायात व्यवस्था, वाहनों पार्किंग की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं वाहनो में ओवरलोडिंग न हो इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। एसडीओ की दीपक कपूर के मुताबिक मेले में 150 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी मौजूद रहे जो सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।


——-