jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हरदा: पत्नी करती थी मोबाइल पर किसी युवक से बात, पति ने करताना चौकी में की शिकायत, कार्यवाही नहीं हुई तो खाया जहर

हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करताना चौकी के गांव गोंदागांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने की जानकारी लगते ही परिजन उसे देर शाम उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर किया है।

इधर मिली जानकारी के अनुसार युवक को अपनी पत्नी पर दूसरे युवक से मोबाइल पर बात करने को लेकर शक था। दो दिन पहले युवक ने करताना चौकी में गांव के युवक के खिलाफ शिकायत कर मोबाइल नंबर की जांच की मांग की थी।। उसके बाद जब कार्यवाही नहीं हुई तो उसने यह कदम उठाया।

- Install Android App -

गंभीर घायल युवक का नाम जितेंद्र (37) पिता मल्लू सिंह राजपूत है।

इधर करताना चौकी प्रभारी मीडिया को दिए बयान में बताया कि शिकायती आवेदन के बाद हमने युवक से पत्नी को बयान देने के लिए आने को कहा था, लेकिन कोई नहीं आया। उन्होंने एक युवक पर शंका जाहिर की है। जो दोनों पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

https://makdaiexpress24.com//seoni-malwa-girl-shot-by-unknown-youth-stir-in-narmadapuram-referral-city//