jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

हरदा: जिंदगी की जंग हार गया अर्जुन : भोपाल एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर काटकर पर लगाया था गलत इलाज का आरोप

हरदा: परिजनों के अनुसार गलत इलाज का शिकार हुआ अर्जुन आज शाम को नहीं रहा । अर्जुन ने लाचार व्यवस्था के सामने दम तोड़ दिया। दुःख इस बात का है कि अर्जुन,  डॉ द्वारा की गई गलती की सज़ा का परिणाम देखे बगैर दुनिया को अलविदा कह गया।

वाह री व्यवस्था, वाह रे प्रशासन। डॉ  एसोसिएशन के प्रदर्शन हुजूम से प्रभावित होकर बंद कमरे चर्चा करने वाला पुलिस प्रशासन मृतक अर्जुन के चाचा को काटकर द्वारा दी गयी अशोभनीय गालियों से अनभिज्ञ रहा। जबकि समय रहते कलेक्टर और एसपी को मय प्रमाण के शिकायत की गई थी।

हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले ही  टिमरनी के एक मरीज को भी काटकर के ऑपरेशन के बाद जान से हाथ धोना पड़ा था। मिली जानकारी में डॉ द्वारा बिचौलियों के माध्यम से जैसे तैसे मामला सुलटाया गया था।

डॉ काटकर द्वारा बाबासाहेब  और दिवंगत अर्जुन के चाचा को अशोभनीय अपशब्द कहना भी दलित संगठनों को नागवार न गुजरा ये भी  हैरान करने वाली बात है।  यहां यह तथ्य विचारणीय है कि दलित समाज का व्यक्ति अपने समाज के व्यक्ति व बाबा साहब को अपशब्द कहने की स्वतंत्रता आखिर किस संवैधानिक व्यवस्था के तहत हासिल कर रहा था।

यहां यह कल्पना करना गलत न होगा कि  यही बात किसी अन्य वर्ग ने के व्यक्ति ने  कही होती तो क्या देशभर में व्यापक आंदोलन नहीं हो जाते।  और त्वरित कार्रवाई कर,  एफआईआर दर्ज कर प्रशासन वाहवाही नहीं पा लेता।

अब लाख सफाई दी जाए तब भी कोई व्यवस्था अर्जुन को वापिस लाने में सक्षम नहीं  हो सकती है। दिवंगत अर्जुन को न्याय मिलना ही अब उनके लिए सार्थक श्रद्धांजलि होगी।

डॉक्टर काटकर पर लगा था गलत इलाज का आरोप: जिंदगी की जंग हार गया अर्जुन , तीन माह से भोपाल एम्स में चल रहा था इलाज, 15 दिन से कोमा में था युवक , परिवार पर टूटा दुख का पहाड़,!

हरदा। जिले के ग्राम जलोदा निवासी अर्जुन का आज शाम भोपाल एम्स में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया।

मालूम हो कि हरदा के डॉक्टर भरत काटकर ने अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया था।

इलाज में लापरवाही का आरोप परिवार के लोगों ने लगाया था। क्योंकि ऑपरेशन के बाद अर्जुन की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उसके बाद परिजनों ने डॉक्टर से बातचीत की तो डॉक्टर ने उल्टे परिजन से गाली गलौज की थी। उक्त गाली गलौज का 6 मिनिट का ऑडियो भी वायरल हुआ था।

पीड़ित परिजनों ने हरदा एसपी और जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत भी की थी। लेकिन डॉक्टर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

21 नवंबर को अर्जुन का दूसरी बार भोपाल एम्स में आपरेशन किया। लेकिन वो रिकवर नहीं हुआ।

पिछले 15 दिन से वो कोमा में था। सोमवार शाम को उसका दुखद निधन हो गया।

मृतक के चाचा प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर भरत काटकर की लापरवाही और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण मेरे घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।

उन्होंने कहा कि आज हम बाडी को गांव ल रहे है। लेकिन डॉक्टर पर जब तक कार्यवाही नहीं होगी । हम चैन से नहीं बैठेंगे।

- Install Android App -

डॉक्टर काटकर से जुड़ी ये खबर भी पढ़े। जनहित की खबरे ।

____________________________________

हरदा: शहर के डॉक्टर भरत काटकर पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप, मरीज की स्थिति गंभीर !

 

______________________________

 

हरदा: डॉक्टर भरत काटकर का पुतला जलाएंगे , करेंगे चक्का जाम, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ नेता का ऐलान , एसपी को लिखा पत्र !

 

_______________________________

 

हरदा: डॉक्टर भरत काटकर का उसके क्लिनिक के सामने मरीज के परिजनों ने फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे ! FIR दर्ज नहीं हुई तो। 8 दिन बाद सामाजिक संगठनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे परिजन

 

_______________________________

 

हरदा: शहर के डॉक्टर भरत काटकर पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप, मरीज की स्थिति गंभीर !

 

_____________________________

 

हरदा: शहर के डॉक्टर भरत काटकर पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप, मरीज की स्थिति गंभीर !